Sunday, March 29, 2015

जिनकी बेटी उम्र 10 वर्ष से कम

जिनकी बेटी उम्र 10 वर्ष से कम है उनके लिए गोल्डन योजना है। जरूर ध्यान से पढ़ें ।
भारत सरकार के द्वारा पोस्ट ऑफिस में " सुकन्या देव योजना " योजना शुरू की है ! जिनकी बेटी की उम्र 1 वर्ष से 10 वर्ष के बीच में है वह इस योजना का हिस्सा बन सकते है
1. उनको हर माह रू 1000/ इस तरह से 1 वर्ष भरे तो 12000 होते है ।
और 14 साल तक भरे तो होते है रु 168000
14 वर्ष बाद आपको कोई राशी जमा नही करनी
जब आपके बेटी की उम्र 21 वर्ष होगी तो आपको मिलेगे रु 607149
बेटी के 18 वर्ष पुरे होने पर 50 % निकाल सकते है बेटी को पढ़ने के लिए !
rate of interest = 9.1 % Per Year
यह जोगना में हम काम से काम रू 1000 और जादा से जादा रू 150000 शुरू की जा सकते है
हम 1 वर्ष में रू 150000 से जादा इस खाते में जमा नही कर सकते
और यादे आप एक वर्ष में रू 150000 यानि रू12500 प्रति माह जमा करवाते है तो आपने 14 वर्ष में जमा किये रू 2100000 और आप की बेटी 21 वर्ष बाद मिलेगे रू 7200000
यदि भगवान न करे बेटी के साथ कोई दुघटना होजाती है और उसकी मृतु हो जाती है तो account के पैसे माता पिता को मिल सकते है

Saturday, March 28, 2015

बालों को काला, घना और लम्बा बनाने के २० चमत्कारी सूत्र

बालों को काला, घना और लम्बा बनाने के २० चमत्कारी सूत्

बालों को काला, घना और लम्बा बनाने के २० चमत्कारी सूत्र
1-  घी खायें और बालों पर घी की मालिश करें।
2- गेहूं के जवारे का रस पीने से भी बाल कुछ समय बाद काले हो जाते हैं।
3- तुरई या तरोई के टुकड़े करके उसे धूप में सूखा कर कूट लें। फिर कूटे हुए मिश्रण में नारियल का इतना तेल डालें कि वह डूब जाए। इस तरह चार दिन तक उसे तेल में डूबोकर रखें फिर उबालें और छान कर बोतल में भर लें। इस तेल की मालिश करें। बाल काले होंगे।
4- नींबू के रस से सिर में मालिश करने से बालों का पकना, गिरना दूर हो जाता है। नींबू के रस में पिसा हुआ सूखा आंवला मिलाकर सफेद बालों पर लेप करने से बाल काले हो जाते हैं।
 5- पीली बर्रे का वह छत्ता जिसकी मक्खियाँ उड़ चुकी हो 25 ग्राम, 10-15 देसी गुड़हल के पत्ते,1/2 लीटर नारियल तेल में मंद मंद आग पर उबालें सिकते-सिकते जब छत्ता काला हो जाये तो तेल को आग से हटा लें। ठंडा हो जाने पर छान कर तेल को शीशी में भर लें। प्रतिदिन सिर पर इसकी हल्के हाथ से मालिश करने से बाल उग जाते हैं और गंजापन दूर होता है।
 6- कुछ दिनों तक, नहाने से पहले प्रतिदिन सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
  7- नीबू के रस में आंवला पाउडर मिलाकर सिर पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।
 8- तिल का तेल भी बालों को काला करने में प्रभावी है।
 9- आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाए। 15 मिनट बाद बाल धो लें। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
 10- नीम का पेस्ट सिर में कुछ देर लगाए रखें। फिर बाल धो लें। बाल झड़ना बंद हो जाएगा।
 11- चाय पत्ती के उबले पानी से बाल धोएं। बाल कम गिरेंगे।
 12- बेसन मिला दूध या दही के घोल से बालों को धोएं। इससे बालों और उनकी जड़ों को मज़बूत करने में लाभ होगा।
 13- दस मिनट तक कच्चे पपीता का पेस्ट सिर में लगाएं। बाल नहीं झड़ेंगे और रूसी भी नहीं होगी।
 14- 50 ग्राम कलौंजी 1 लीटर पानी में उबाल लें। इस उबले हुए पानी से बालों को धोएं। इससे बाल 1 महीने में ही काफी लंबे हो जायेंगे।
 15- नीम और बेर के पत्तो को पानी के साथ पीसकर सिर पर लगायें और इसके 2-3 घण्टों के बाद बालों को धो डालें। इससे बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल लंबे भी होते हैं।
16- लहसुन का रस निकालकर सिर में लगाने से बाल उग आते हैं।
 17- सीताफल के बीज और बेर के बीज के पत्ते बराबर मात्रा में लेकर पीसकर बालों की जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से बाल लंबे हो जाते हैं।
 18- 10 ग्राम आम की गिरी को आंवले के रस में पीसकर बालों में लगायें। इससे बाल लंबे और घुंघराले हो जाते हैं।
 19- शिकाकाई और सूखे आंवले को 25-25 ग्राम लेकर थोड़ा-सा कूटकर इसके टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को 500 ग्राम पानी में रात को डालकर भिगो दें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे सिर की मालिश करें। 10-20 मिनट बाद नहा लें। इस तरह शिकाकाई और आंवलों के पानी से सिर को धोकर और बालों के
सूखने पर नारियल का तेल लगाने से बाल लंबे, मुलायम और चमकदार बन जाते हैं।
20- ककड़ी में सिलिकन और सल्फर अधिक मात्रा में होता है जो बालों को बढ़ाते हैं। ककड़ी के रस से बालों को धोने से तथा ककड़ी, गाजर और पालक सबको मिलाकर रस पीने से बाल बढ़ते हैं। यदि यह सब न मिलें तो जो भी मिले उसका रस मिलाकर पी लें। इस प्रयोग से नाखून का गिरना भी बन्द हो जाता है। mm

http://www.hindivichar.com/archive/index.php/f-26.html?s=9d6e13c3f553e6c514aadcfe26302a34

http://www.hindivichar.com/archive/index.php/f-26.html?s=9d6e13c3f553e6c514aadcfe26302a34

श्रीखण्ड : एक मधुर भारतीय व्यंजन है

श्रीखण्ड : एक मधुर भारतीय व्यंजन है जो विशेष रूप से गुजरात, उत्तरप्रदेश में प्रचलित है और भारत के अन्य भागों में भी इसका आनन्द लिया जाता है।
स्थान के अनुसार इसके बनाने के तरीके अलग अलग हो सकते हैं। मैंने कभी बनाया भी नहीं है। एक बार इसे चखा है और बनाने की विधि पढ़ी भी है।
मैं अपने अनुमान से इसकी विधि लिख रहा हूँ !:baby:
सामग्री : (4-6 व्यक्तियों के लिए)
एक किलो पूर्ण जमी हुई दही (पूर्ण चिकनाई युक्त दूध से बनी)
200 ग्राम (या ज्यादा) उबाल कर ठण्डा किया हुआ पूर्ण चिकनाई युक्त दूध
150 से 200 ग्राम स्वादानुसार पिसी हुई चीनी या बूरा
4-5 केसर की कलियाँ 
5-6 छोटी इलायची (या कुछ बूंदें केवड़ा या गुलाब जल)
15-20 बादाम की गिरी
15-20 पिस्ता की गिरी
विधि :
ताजी दही को 2-3 घण्टे के लिए पतले मलमल के कपड़े में बांध कर ठण्डे स्थान पर लटका दें ताकि इसमें से पानी निकल जाए और दही और गाढ़ी हो जाए।

केसर की कलियों को 10-15 ग्राम दूध में भिगो दें। 2 घण्टे बाद इन्हें दूध में रगड़ कर घोल लें।
छोटी इलायची को 10-15 ग्राम चीनी के साथ मिला कर पीस लें !
बादाम और पिस्ता को पतले चौड़े टुकड़ों में काट लें।
दही का पानी निकल जाने के बाद इसे एक बरतन में डाल कर इसमें पिसी चीनी, पिसी इलायची मिला दें और साथ ही घुला हुआ केसर भी मिला कर अच्छी तरह मिला लें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए।
इसके बाद अगर आप इसका पेय बनाना चाह्ते हैं तो इसमें ठण्डा दूध मिला कर मेवे डाल कर ठण्डा करके पंजाबी लस्सी की तरह पेश करें !
अन्यथा
इसमें थोड़ा सा दूध डाल कर मेवे मिला कर ठण्डा करके खीर की तरह पेश करें।
और थोड़ा मेरे लिए भेजें !:baby

Thursday, March 26, 2015

मौत दे रही है जिदंगी का आॅफर

मौत दे रही है जिदंगी का आॅफर
जिदंगी दे रही है जीने का आॅफर
जीवन दे रहा है हँसने का आॅफर
इसलिए कहना है सम्पत का आओ
हर वक्त मुस्कराते रहे
जो मिला उसे हँस पर पाते रहे
जब तक जीवन है तब तक
 मित्रता निभाते रहे
निभाते रहे
देखकर किसी के बुरे दिन हम उसे कमजोर ना समझे
देखकर किसी के अच्छे दिन उसे जोर ना समझे
समय सबका आता है और जाता है
समय सबको सिखाता है और समझााता है
समय से पहले कभी किसी को कुछ नहीं मिलता है
बस! हम अपना कर्तव्य करते जाये कर्तव्य करते जाये
बाकी ईश्वर की मर्जी कहकर हँसते हँसाते जाये

http://apna-antarjaal.blogspot.in/2014/02/Schedule-facebook-twitter.html

http://apna-antarjaal.blogspot.in/2014/02/Schedule-facebook-twitter.html

http://www.chezshuchi.com/indexh.html